उन्होंने कहा, “रियल एस्टेट सेक्टर में रेरा द्वारा
रेगुलेटरी इन्वायरमेंट के गठन एवं खरीदारों के लिए सही मूल्य में उनके मनमाफिक
एरिया एवं सुविधाओं के प्रोजेक्टों की बढ़ रही उपलब्धता का ही यह परिणाम है कि
मार्केट निरंतर सुधार की तरफ अग्रसर है और यह हमारी भविष्य की योजनाओं को साकार करने
में मदद करेगा। जल्द ही हम कई आकर्षक रियल एस्टेट प्रोज्क्ट्स लांच करने वाले हैं।”
साथ ही, उन्होंने इस अवसर पर
कार्यकर्ताओं को मोटिवेट करते हुए कहा, “मैंने भी अपने जीवन में सफलता के लिए
कड़े प्रयास किये हैं और सकारात्मक सोच की बदौलत ही मैं आगे बढ़ पाया हूं। मेरा मानना है कि आप जो सोचते हैं वही
बनते हैं सकारात्मक परिणाम के लिए सकारात्मक सोच और अपने बनाए हुए योजनाओं पर
एक्शन बहुत जरूरी है और इन सबसे भी बढ़कर आपको अपने आप में आत्मविश्वास होना
चाहिए। अगर आप इन सभी का पालन करेंगे तो निश्चित रूप से आप सफल होंगे।”
के डब्ल्यू ग्रुप अपने वर्कर्स एवं विभिन्न परियोजनाओं के निवासियों के लिए
समय-समय पर कई तरह के कल्याणकारी आयोजन भी करता रहता है और वेलफेयर के लिए किए गए अपने प्रयासों
द्वारा रियल स्टेट सेक्टर में कई मिसाल प्रस्तुत कर चुका है। के डब्ल्यू ग्रुप दिल्ली एन सी आर सहित
पूरे देश में अपने हाई क्वालिटी कंस्ट्रक्शन एवं टाईमली डिलिवरी के लिए प्रसिद्ध
है। उल्लेखनीय है कि राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद में के डब्ल्यू ग्रुप ने अपनी
विशाल एवं लग्जूरियस रिहाईशी परियोजना के
डब्ल्यू सृष्टि को डिलिवर कर दिया है। साथ ही, के डब्ल्यू
ग्रुप ने दो आकर्षक हाई स्ट्रीट शॉपिंग डेस्टिनेशन्स “के डब्ल्यू ब्लू
पर्ल”, करोल बाग, दिल्ली एवं “के डब्ल्यू
दिल्ली-6”, राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद पेश किए
हैं। इन परियोजनाओं के
लांच के साथ, के डब्ल्यू ग्रुप ने दिल्ली एनसीआर के कॉमर्शियल एवं रिटेल रियल एस्टेट
सेक्टर में अपनी अलग पहचान कायम की है। गौरतलब है कि के डब्ल्यू ग्रुप
ने के डब्ल्यू दिल्ली-6 परियोजना के द्वारा
राजनगर एक्सटेंशन में मॉडर्न रिटेल एवं हाई स्ट्रीट शॉपिंग के अत्याधुनिक कंसेप्ट
का आगाज किया है।
No comments:
Post a Comment