Sunday, February 17, 2019

पुलवामा के अमर शहीदों की याद में पूर्वी दिल्ली के शकरपुर में हुआ श्रद्धांजली सभा का आयोजन


शकरपुर में विराट सभा का आयोजन, 1000 से अधिक लोगों, छात्रों, महिलाओं, बच्चों, कामगारों एवं मजदूरों ने की शिरकत, शहीदों की याद में छलक आएं आंसू
कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के 44 जवानों के शहीद हो जाने की दु:खद घटना पर शोक प्रकट करने के लिए पूर्वी दिल्ली के शकरपुर के यू ब्लॉक में स्थानीय लोगों द्वारा एक विराट जनसभा का आयोजन किया गया। इस शोकसभा में 1000 से भी अधिक लोगों, छात्रों, महिलाओं, बच्चों, कामगारों एवं मजदूरों ने शिरकत की। इस अवसर पर उमड़े जनसमुदाय ने शहीद जवानों की याद में कैंडल मार्च भी निकाला और विकास मार्ग स्थित पूर्वी दिल्ली की यह कॉलोनी पाकिस्तान मुर्दाबाद’  एवं  भारत के वीर सपूत अमर रहेके नारों से गूंज उठा। इस विराट जनसभा के आयोजक तेज प्रताप सिंह ने कहाशहीदों की कुर्बानियों को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाना चाहिए। यह समय शोक मनाने से बढ़कर कुछ कर दिखाने का है। हमें जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए कुछ आवश्यक कदम उठाए जाने की उम्मीद है और साथ ही हमें भारत सकार से अपेक्षा है कि अदम्य साहस एवं वीरता का प्रदर्शन करने वाले इन सैनिकों के परिवारों के हितों की रक्षा की जाएगी।  
उन्होंने कहा कि अब हमें पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाने में विलंब नहीं करना चाहिए। इस अवसर पर शकरपुर यू ब्लॉक से विकास मार्ग पर कैंडिल मार्च भी निकाला गया जिसमें महिलाओं एवं बच्चों ने भी बढ़-चढ़ कर भागीदारी की एवं अपना शोक प्रदर्शन किया। नीतू भारद्वाज, श्वेता देवी, अनीता सिंह, अजय कुमार, सुधीर सत्यम, करोड़ी मल तलरेजा, अभिषेक, दीपक कपूर, सुजीत कुमार झा, ब्रजेश, राहुल सिंह, बुद्धदेव यादव, मनीष झा, संजीव, नवीन सिंह, अशोक सरीन सहित कई गणमान्य नागरिकों ने इस शोक सभा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। शहीदों की याद में यहां उपस्थित सभी लोगों की आंखे नम हो गई और उन्होंने भावभीनी शहीदों को श्रद्धांजली दी। इस शोकसभा के अंत में उपस्थित जन समुदाय ने देश के वीर जवानों के सुख दुख में साथ रहने की शपथ ली। साथ ही सभी लोगों ने यथाशक्ति राशी शहीद जवानों के परिवारों के लिए सीआरपीएप रिलीफ फंड में जमा करने की घोषणा की।   

No comments:

Post a Comment